मुजफ्फरनगर में कोटेदारों की हुंकार, लाभांश बढ़ाओ और मानदेय तय करो!

  मुजफ्फरनगर में राशन डीलरों की प्रदेश स्तरीय बैठक, प्रदेश अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा ने उठाई लाभांश बढ़ाने और मानदेय तय करने की मांग प्रदेश अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा ने लंबित भुगतान का मुद्दा उठाया, नगर अध्यक्ष ठाकुर सुंदर सोम ने राशन विक्रेताओं की आर्थिक स्थिति पर रखी बात मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के […]

जनता दर्शन में सीएम योगी सख्त, बोले- जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर हो कठोर कानूनी कार्रवाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से जमीन पर अवैध कब्जे और कमजोर लोगों को उजाड़ने के मामलों […]

गाजियाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; चोरी की स्कूटी और तमंचा बरामद

गाजियाबाद। शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की स्कूटी और एक आईफोन बरामद […]

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर योगी आदित्यनाथ का संदेश, बोले- आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा का जो संदेश दिया, वह युगों-युगों तक मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा। उनके आदर्शों को आत्मसात करके ही समाज में […]

ब्रांडेड बोतलों में सस्ती शराब भरकर बेचने वाले 7 गिरफ्तार: मुज़फ़्फ़रनगर में कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की कार्रवाई

मुज़फ़्फ़रनगर। ब्रांडेड एवं महंगी अंग्रेजी शराब की खाली बोतलों में सस्ती शराब भरकर महंगे दामों पर बेचने वाले गिरोह का रविवार दोपहर 3 बजे पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने रामपुर तिराहे के पास रेलवे लाइन के पुल के नीचे से सात से आरोपियों को गिरफ्तार किया। […]

लखनऊ कचहरी में 200 से ज्यादा वकीलों के चैंबरों पर चलेगा बुलडोजर, विरोध में सड़क पर उतरे अधिवक्ता

लखनऊ। लखनऊ कचहरी परिसर में अवैध चैंबरों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई शुरू होने से अधिवक्ताओं में नाराजगी फैल गई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद चिह्नित चैंबरों को ध्वस्त करने के लिए मौके पर बुलडोजर लगाए गए हैं। कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में अधिवक्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए और […]

यूपी PET 2026: कड़ी पुलिस निगरानी और जांच के बाद परीक्षा केंद्रों में मिला प्रवेश, 60 जिलों में एग्जाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 रविवार को प्रदेश के 60 जिलों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित […]

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्टेडियम चौकी प्रभारी अरुण चाहर की दर्दनाक मौत

सरकारी काम से लौटते समय हुआ हादसा, सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम; एसपी सिटी और एसपी देहात ने किया निरीक्षण मुज़फ़्फ़रनगर। जानसठ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में सिविल लाइन थाना क्षेत्र की स्टेडियम चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर अरुण चाहर की मौत हो गई। बीती रात करीब 11 बजे पानीपत खटीमा राष्ट्रीय […]

मुजफ्फरनगर में कक्षा 5 की छात्रा अविका त्यागी बनीं एक दिन की उपायुक्त उद्योग, मिशन शक्ति से मिला नेतृत्व का मौका

मुजफ्फरनगर। महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, आत्मविश्वास बढ़ाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत होली ऐंजल्स कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा 5 की छात्रा कुमारी अविका त्यागी को एक दिन के लिए उपायुक्त उद्योग बनाया गया। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, मुजफ्फरनगर में आयोजित इस पहल […]

मुजफ्फरनगर में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम से भिड़े आरोपी! मीटर छीनकर ले जाने का आरोप, 5 नामजद समेत 15 के खिलाफ तहरीर

मुज़फ़्फ़रनगर। बिजली चोरी पकड़ने पहुंची विद्युत विभाग की छापेमार टीम के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और जमकर छीना-झपटी की गई। टीम ने संदिग्ध बिजली मीटर खोलकर जांच की तो उसमें छेड़छाड़ कर बिजली चोरी किए जाने का मामला पकड़ा। इसके बाद उपभोक्ता और उसके साथ मौजूद लोगों ने टीम के सदस्यों से घेरकर अभद्रता की और […]