Home » उत्तर प्रदेश » यूपी चुनाव 2027: इमरान मसूद की दोटूक- कमजोर सीटें नहीं लेगी कांग्रेस, 26 सीटों की भीख नहीं मांगी; गठबंधन पर राहुल गांधी करेंगे फैसला

यूपी चुनाव 2027: इमरान मसूद की दोटूक- कमजोर सीटें नहीं लेगी कांग्रेस, 26 सीटों की भीख नहीं मांगी; गठबंधन पर राहुल गांधी करेंगे फैसला

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। इस बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने एक बार फिर सपा पर निशाना साधते हुए साफ कहा कि कांग्रेस कमजोर सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी। सपा की ओर से 26 सीटों की पेशकश किए जाने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कोई भीख नहीं मांगी है और पार्टी अपने चुनावी फैसले खुद करेगी।

नई दिल्ली में बातचीत के दौरान इमरान मसूद ने कहा, “हम कमजोर सीट नहीं लेंगे। ये बिल्कुल कंफर्म है कि अगर आप हमें कमजोर सीट देंगे, तो हम नहीं लेंगे।” उन्होंने सपा नेतृत्व पर तंज कसते हुए कहा कि जिन सीटों पर सपा को जीतने की इतनी क्षमता दिखाई दे रही है, वहां उसे खुद चुनाव लड़ना चाहिए। कांग्रेस उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जहां वह बेहतर नतीजे दे सकती है।

‘हमारी जीतने की क्षमता तय करने का अधिकार हमारी पार्टी को’

इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस अपने संगठन, नेताओं और पार्टी की स्थिति को बेहतर समझती है। पार्टी की जीतने की क्षमता तय करने का अधिकार कांग्रेस के पास है, सपा के पास नहीं। उन्होंने 26 सीटों की पेशकश पर कहा कि यह सपा का फैसला हो सकता है, लेकिन कांग्रेस का फैसला उसकी अपनी पार्टी करेगी।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “क्या हमने आपसे 26 सीटों की भीख मांगी है क्या? आप अपनी 26 सीटें अपने पास रखिए।”

गठबंधन पर राहुल गांधी करेंगे फैसला

सपा के साथ गठबंधन के भविष्य को लेकर मसूद ने कहा कि आगे क्या करना है, इसका फैसला कांग्रेस नेता राहुल गांधी करेंगे। उन्होंने कहा कि वह संभावनाओं को लेकर सकारात्मक हैं और नकारात्मक सोच नहीं रखते।

ALSO READ THIS :  योगी सरकार का अनुपूरक बजट पेश! वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले-'मिलेगी विकास को रफ्तार', सपा का आरोप- 'चढ़ जाएगा भ्रष्टाचार की भेंट!'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का कार्यक्रम है और इसकी तैयारियां चल रही हैं। पार्टी की ओर से जो निर्देश और आदेश मिलेगा, उसी के अनुसार काम किया जाएगा।

संयुक्त प्रेसवार्ता नहीं होने पर भी उठाए सवाल

सीट बंटवारे को लेकर सपा-कांग्रेस की अगली बैठक के सवाल पर मसूद ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा अपना घोषणापत्र जारी कर रही है, ऐसे में वह इस पर क्या टिप्पणी कर सकते हैं।

उन्होंने गठबंधन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि गठबंधन का मतलब संयुक्त प्रेसवार्ता और साझा फैसले होते हैं। लेकिन यहां कुछ और ही हो रहा है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल गठबंधन में सब कुछ ठीक दिखाई नहीं दे रहा है और जो हो रहा है, वह सभी के सामने है।

107 सीटों पर चुनाव लड़ने का भी किया जिक्र

इमरान मसूद ने कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब भी कांग्रेस ने 107 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अब जब मुख्यमंत्री बनना है तो इससे कम सीटों पर चुनाव लड़ने का कोई अर्थ नहीं है।

सपा से गठबंधन नहीं होने की स्थिति में बसपा प्रमुख मायावती के साथ जाने की संभावना पर उन्होंने इसे हवा-हवाई सवाल बताया। मसूद ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि ऐसी बातें क्यों की जा रही हैं, जबकि इस तरह की संभावना पर सवाल भी नहीं होना चाहिए।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें