Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » शहर से देहात तक बाजारों में पुलिस का फ्लैग मार्च: एसपी सिटी ने नई मंडी और शहर कोतवाली क्षेत्र में लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा; सीओ ने देहात में फोर्स के साथ किया पैदल मार्च

शहर से देहात तक बाजारों में पुलिस का फ्लैग मार्च: एसपी सिटी ने नई मंडी और शहर कोतवाली क्षेत्र में लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा; सीओ ने देहात में फोर्स के साथ किया पैदल मार्च

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। गुरुवार रात शहर से देहात तक के प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एसपी सिटी अमृत जैन ने नई मंडी और कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी सीओ ने पुलिस टीमों के साथ मार्च किया।

फ्लैग मार्च के दौरान एसपी सिटी ने प्रमुख बाजारों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और मुस्तैदी से ड्यूटी करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस दौरान SP सिटी अमृत जैन के साथ सीओ नई मंडी राजू कुमार साव, थाना प्रभारी नई मंडी आनंद देव मिश्रा, शहर कोतवाल बृजेश कुमार शर्मा सहित पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ALSO READ THIS :  चार्जशीट से पति का नाम निकलवाने के नाम पर ठगी: महिला ने एसएसपी से की शिकायत; प्रशासन के नाम पर रकम मांगने और धमकी का आरोप
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें