Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में उद्योगों की चिमनियां बन रही जहर की फैक्ट्री! NH 58 पर काला धुआं उगल रही मिलें, लोगों की सेहत पर बड़ा खतरा, प्रदूषण बोर्ड खामोश!

मुजफ्फरनगर में उद्योगों की चिमनियां बन रही जहर की फैक्ट्री! NH 58 पर काला धुआं उगल रही मिलें, लोगों की सेहत पर बड़ा खतरा, प्रदूषण बोर्ड खामोश!

Muzaffarnagar Factories Spew Toxic Black Smoke: Bhopa, Jauli, Jansath Roads Choking – Pollution Board Silent!
Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर में फैक्ट्रियों की चिमनियों से लगातार निकलने वाला काला और जहरीला धुआं लोगों की सेहत पर बड़ा बुरा प्रभाव डाल रहा है। पूरे जिले का यही हाल है, लेकिन जिम्मेदार और सिस्टम के कानों पर जूं नहीं रेंग रही।

केवल भोपा रोड, जौली रोड और जानसठ रोड पर स्थित फैक्ट्रियां ही काला धुआं नहीं उगल रही, बल्कि हाईवे का इससे भी बुरा हाल है।

रविवार को दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर मंसूरपुर थाना इलाके की कई फैक्ट्रियों की चिमनियां कैमरे में कैद हुईं, जो बेहद काला और जहरीला धुआं उगल रही थीं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The x India (@thexindia)

 

गुप्ता रिसॉर्ट के बराबर और नरा गांव में फैक्ट्रियां

एक फैक्ट्री गुप्ता रिसॉर्ट के बिल्कुल बराबर में स्थित है, जबकि दो फैक्ट्रियां हाईवे पर नरा गांव में हाईवे से सटी हुई हैं। तीनों फैक्ट्रियों से बेहद घना और काला धुआं निकलता पाया गया। यह धुआं न सिर्फ हवा को दूषित कर रहा है, बल्कि सांस की बीमारियां, आंखों में जलन, बच्चों में अस्थमा और लंबे समय में कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ा रहा है।

इलाके के लोग लगातार आवाज उठा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

 

Muzaffarnagar Factories Spew Toxic Black Smoke: Bhopa, Jauli, Jansath Roads Choking – Pollution Board Silent!

 

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की खामोशी

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड केवल कागजी खानापूर्ति में जुटा हुआ है। फैक्ट्रियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो रही। लोग पूछ रहे हैं कि क्या चिमनियों से निकलता यह काला धुआं किसी को दिखाई नहीं देता है? या फिर बोर्ड की आंखें बंद हैं?

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह धुआं उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को जहर बना रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग चुप्पी साधे हुए है।

 

Muzaffarnagar Factories Spew Toxic Black Smoke: Bhopa, Jauli, Jansath Roads Choking – Pollution Board Silent!

 

हाईवे पर काला धुआं, यात्री भी प्रभावित

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों को भी यह जहरीला धुआं परेशान कर रहा है। कई बार धुआं इतना घना होता है कि दूर तक दिखाई नहीं देता।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The x India (@thexindia)

 

लोग कह रहे हैं कि “यह धुआं सांस लेने लायक नहीं छोड़ रहा, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं।”

ADVT_WhatsAPP_The X India_Web
ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: फेसबुक दोस्ती से 3.09 करोड़ की ठगी तक, साइबर सेल ने पकड़े लखनऊ-जौनपुर के दो मास्टरमाइंड; 50 लाख पीड़ित को वापस

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें