Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मौलाना अब्दुल्लाह सलीम की जुबान काटने पर 1.25 लाख का इनाम! मुजफ्फरनगर में हिंदू युवा वाहिनी ने फूंका पुतला, CM योगी की मां पर विवादित बयान की कड़ी निंदा

मौलाना अब्दुल्लाह सलीम की जुबान काटने पर 1.25 लाख का इनाम! मुजफ्फरनगर में हिंदू युवा वाहिनी ने फूंका पुतला, CM योगी की मां पर विवादित बयान की कड़ी निंदा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर में हिंदू युवा वाहिनी ने बिहार के मौलाना अब्दुल्लाह सलीम का पुतला दहन कर जमकर विरोध जताया। CM योगी आदित्यनाथ की मां पर दिए विवादित बयान की निंदा करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा – मौलाना की जुबान काटने वाले को एक लाख 25 हजार का इनाम। पुलिस को सौंपी तहरीर, गिरफ्तारी की मांग।

मुजफ्फरनगर। बिहार के मौलाना अब्दुल्लाह सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर दिए विवादित बयान ने पूरे प्रदेश में आग लगा दी है। मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह हिंदू युवा वाहिनी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मौलाना का पुतला दहन कर अपना गुस्सा जाहिर किया। 

कार्यकर्ताओं ने मौलाना मुर्दाबाद, जय श्री राम और माता के सम्मान में हिंदू युवा वाहिनी मैदान में जैसे नारे लगाए। पुतला दहन के बाद उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा को तहरीर सौंपी और मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। 

1.25 लाख का इनाम घोषित



हिंदू युवा वाहिनी के सहारनपुर मंडल प्रभारी आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने विवादित बयान पर कड़ी निंदा करते हुए कहा, “हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मां के सम्मान पर जो बिहार के तथाकथित मौलाना ने अभद्र और घिनौना बयान दिया है, उसकी हम घोर निंदा करते हैं। ऐसे मौलाना को जिंदा जला देना चाहिए या जिंदा दफन कर देना चाहिए – फांसी भी कम है।” 

उन्होंने और भी तीखा ऐलान किया: “जो भी व्यक्ति बिहार के मौलाना अब्दुल्लाह सलीम की जुबान काट कर लाएगा, हिंदू युवा वाहिनी मुजफ्फरनगर उसे 1 लाख 25 हजार रुपये का इनाम देगी।” 

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगरः 12 साल बाद 'जिन्न' बनकर लौटा चर्चित लेखपाल जय भगवान! अफसरों-माफियाओं के ‘गठजोड़’ पर लिख डाली किताब, QR कोड में 'सबूतों का PDF' !

पुलिस को सौंपी तहरीर


कार्यकर्ताओं ने कहा कि मौलाना के बयान से पूरे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे मौलाना को सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुजफ्फरनगर जेल में लाया जाए। तहरीर सौंपने के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुआ।

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें