प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट,मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के लखनऊ केंद्र ने प्रयागराज समेत प्रदेश के कई जिलों के लिए अगले कुछ घंटों के दौरान तेज हवाएं, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम […]

फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़: नकबजनी गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में थाना नसीरपुर पुलिस ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया […]

विरासत सनातन धर्म की पहचान, महापुरुषों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता : योगी 

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाराबंकी जिले में 542.41 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री लोधेश्वर महादेव धाम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को सरकार […]

मुज़फ्फरनगर में हबीबपुर हादसे पर कैबिनेट मंत्री पहुंचे पीड़ित परिवार के घर,बोले- जर्जर और कच्चे मकानों का कराया जाए सर्वे

मुज़फ्फरनगर। फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में बीती रात हुए दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बारिश के दौरान कच्चे मकान की छत भरभराकर गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार मासूम बच्चे और उनके पिता शामिल हैं। इस हृदयविदारक घटना के […]

संसद में विपक्ष का सरकार पर हमला: बोले- युवा और किसान परेशान, उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं सरकार

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्षी दलों ने छात्रों की समस्याओं, नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक, बेरोजगारी और अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद समेत कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं, किसानों और आम लोगों की समस्याओं को सुनने […]

मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सेल्फी लेने के दौरान गई जान

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह दोस्तों की मौत हो गई। जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर सड़क किनारे खड़े युवकों को तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में […]

जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन, ‘चलो संसद’ मार्च रोकने पर पुलिस-प्रदर्शनकारियों में तनाव

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आह्वान पर बड़ी संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंचे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए ‘चलो संसद’ मार्च निकालने की […]

अखिलेश यादव बोले- सरकार अहंकार से चला रही कामकाज, छात्रों और जनता की आवाज सुने

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) ने केंद्र सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को अहंकार छोड़कर छात्रों और आम जनता की समस्याओं को सुनना चाहिए। उन्होंने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं […]

PM मोदी का विपक्ष को संदेश: ‘जहां तथ्य और तर्क होते हैं, वहां तूफान की जगह नहीं होती

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सांसदों से सदन में सकारात्मक माहौल बनाए रखने और तथ्य व तर्क के आधार पर चर्चा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जहां तथ्य और तर्क होते हैं, वहां तूफान के लिए कोई जगह नहीं होती। मजबूत तर्कों […]

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से आई अचानक बाढ़ ने मचाई तबाही: 20 से ज्यादा मौत, कई लोग लापता; सेना और बचाव दल जुटे

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में बादल फटने के बाद आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। बाढ़ की चपेट में आने से 20 से अधिक लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। मलबे और तेज बहाव में फंसे लोगों की तलाश […]