जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से आई अचानक बाढ़ ने मचाई तबाही: 20 से ज्यादा मौत, कई लोग लापता; सेना और बचाव दल जुटे

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में बादल फटने के बाद आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। बाढ़ की चपेट में आने से 20 से अधिक लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। मलबे और तेज बहाव में फंसे लोगों की तलाश […]
पेपर लीक पर मायावती का सरकार पर हमला, बोलीं- संसद से सड़क तक टकराव टालें, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद हो

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले केंद्र और राज्य सरकारों को कई मुद्दों पर घेरा है। उन्होंने कहा कि देश के मौजूदा राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक हालात को देखते हुए संसद से लेकर सड़क तक टकराव की स्थिति से बचना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने […]
मुख्य सचिव और DGP के दौरे से पहले मुज़फ्फरनगर अलर्ट: रातों-रात चमकी भगतसिंह रोड, शिव चौक पर बनी डिजिटल कांवड़ गैलरी

मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल और पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण के आज सोमवार दोपहर के प्रस्तावित मुज़फ्फरनगर दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। देर रात तक शहर के प्रमुख स्थलों पर तैयारियां चलती रहीं। वर्षों से मरम्मत का इंतजार कर रही भगत सिंह […]
फिरोजाबाद में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

फिरोजाबाद। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बसई मौहम्मदपुर पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। रविवार देर रात पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी और हिस्ट्रीशीटर बदमाश सत्यप्रकाश उर्फ सत्ता को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर […]
रोहित शर्मा का दमदार शतक भी नहीं दिला सका जीत, इंग्लैंड ने 27 रन से हराकर 2-1 से जीती वनडे सीरीज

लंदन। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा की शानदार शतकीय पारी भी भारत को हार से नहीं बचा सकी। इंग्लैंड ने 27 रन से मुकाबला जीतकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने जमकर रन […]
मुज़फ्फरनगर में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, रमानी नर्सिंग होम में परिजनों का हंगामा; डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर। शहर के थाना खालापार क्षेत्र स्थित रमानी नर्सिंग होम में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत से हड़कंप मच गया। रविवार अपराह्न करीब 4 बजे मृतका के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टर व अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग […]
मुज़फ्फरनगर में पुलिस और शातिर चोरों के बीच मुठभेड़: एक बदमाश गोली लगने से घायल, दूसरा जंगल से गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच रविवार रात करीब 10 बजे थाना नई मंडी पुलिस और दो शातिर चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी जंगल में कॉम्बिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों […]
मुज़फ्फरनगर में मातम: छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, अस्पताल पहुंचे राज्यमंत्री,विधायक पंकज मलिक ने भी जताया शोक

मुज़फ्फरनगर। फुगाना थाना क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर सीकरी में बीती रात कच्चे मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत और 2 बच्चों के घायल के बाद पूरे जनपद में शोक की लहर है। हादसे की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल […]
उत्तराखंड में नकली दवाइयों का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ ने फैक्ट्री पर मारा छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद

देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली एलोपैथिक दवाइयों के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान लाखों रुपये की नकली दवाइयों के साथ भारी मात्रा में अवैध शराब और पैकेजिंग सामग्री भी […]
दिल्ली में पत्नी की कैंची से गोदकर हत्या, 48 घंटे में मुरादाबाद से गिरफ्तार हुआ आरोपी पति

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के गौतमपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी की कैंची से गोदकर हत्या करने के आरोप में फरार पति को दिल्ली पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी […]