सिंचाई विभाग के ठेकेदारों का धरना: 24 से 25 करोड़ रुपये का भुगतान रोकने का दावा, 50 से 60 ठेकेदारों के दो साल से बकाया भुगतान का आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर। सिंचाई विभाग में लंबित भुगतान को लेकर ठेकेदारों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। महावीर चौक स्थित सिंचाई विभाग के अधिकारियों के कार्यालय के बाहर ठेकेदारों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर दोपहर करीब 2 बजे से धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ठेकेदारों का दावा है कि विभाग में करीब 24 से 25 करोड़ रुपये […]
सात साल के प्रेम के बाद शादी बनी मुसीबत: युवती ने परिजनों से जताया जान का खतरा, युगल ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा; युवती का आरोप- पिता, भाइयों और चाचाओं से खतरा

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के खतौली में प्रेम विवाह करने वाले एक युगल ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए एसएसपी सूरज कुमार राय से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे SSP ऑफिस पहुंचकर युवती ने आरोप लगाया कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है, लेकिन उसके परिजन इस रिश्ते […]
मां के हाथों पर छात्राओं ने सजाई मेहंदी: गिरधारी लाल जैन स्कूल में ‘मेहंदी के रंग, मां के संग’ उत्सव, 100 बच्चियों ने दिखाई कला; नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया शुभारंभ

मुज़फ़्फ़रनगर। मां के हाथों पर बच्चों की कलाकारी और मेहंदी के रंगों ने मां-बच्चे के रिश्ते को खास अंदाज में अभिव्यक्त किया। श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को ‘मेहंदी के रंग, मां के संग’ मेहंदी कला कार्यशाला एवं मातृ-संतान उत्सव आयोजित किया गया। इसमें कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के करीब […]
मुजफ्फरनगर में माइक विवाद पर वाल्मीकि समाज नाराज: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ कथित खींचतान पर सपा नेता राकेश शर्मा की निंदा, सार्वजनिक माफी की मांग

मुज़फ़्फ़रनगर। भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और सपा नेता राकेश शर्मा के बीच माइक को लेकर हुई कथित खींचतान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वाल्मीकि समाज के […]
मायावती की कांग्रेस को नसीहत, बोलीं- व्यक्तिगत हमले और विषैली राजनीति देशहित में नहीं

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों को नसीहत देते हुए कहा कि राजनीति में व्यक्तिगत हमले, कटुता और विषैली बयानबाजी देशहित में नहीं हैं। उन्होंने […]
मुजफ्फरनगर में विकास कार्य पर सवाल! सुंदर नगर में कहीं ऊंची तो कहीं नीची नालियां, जलभराव से परेशान लोग

मुज़फ़्फ़रनगर। रामपुर तिराहा स्थित सुंदर नगर कॉलोनी में सड़क और नाली निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में खासा नाराजगी है। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र की इस कॉलोनी में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की पहल पर सड़क और नाली निर्माण का प्रस्ताव पारित हुआ था। कॉलोनीवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए मंत्री का आभार […]
हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी को मिला फुटबॉल का प्रतिष्ठित सम्मान

लंदन। इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने फुटबॉल का प्रतिष्ठित बैलन डी’ओर पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। वह 25 साल बाद यह सम्मान हासिल करने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 2001 में माइकल ओवेन ने यह पुरस्कार जीता था। सोमवार को लंदन के पैलेडियम […]
टाइगर श्रॉफ पर हमले के पीछे वसूली और गैंग का वर्चस्व! मुंबई पुलिस का लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर आरोप

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए कथित हमले के पीछे वसूली, गैंग का वर्चस्व स्थापित करने और लोगों में दहशत फैलाने की मंशा सामने आई है। मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच के हवाले से पुलिस ने दावा किया है कि इस वारदात में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े आरोपी शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, […]
पीएम मोदी ने साझा किया महाभारत का सुभाषित, जानें कैसे संकटों का सामना कर सफलता के शिखर तक पहुंचें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर संस्कृत का एक सुभाषित साझा किया। महाभारत के शांतिपर्व से लिए गए इस श्लोक के माध्यम से उन्होंने चुनौतियों का सामना करने, साहस और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा जीवन में सफलता हासिल करने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री की ओर से साझा किया […]
MLC चुनाव 2026: यूपी समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना जारी, 152 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था और शुरुआती रुझान गिनती के कुछ ही घंटों में आने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में, 11 विधान […]