मुजफ्फरनगर में श्रीराम कॉलेज की चित्रकला प्रतियोगिता में महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर उठी आवाज, अविका सिंघल ने मारी बाजी

मुजफ्फरनगर। महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता, सुरक्षा और जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से श्रीराम कॉलेज की फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स की ओर से 23 नवंबर 2026 को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रतियोगिता में जैन कन्या पीजी कॉलेज, आईआईएमटी सहारनपुर एवं आईएफए […]

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने लिया भाग

मुजफ्फरनगर। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय बाल, कम उम्र एवं जबरन विवाह उन्मूलन दिवस (27 नवंबर) के तहत जिला स्तरीय जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न विभागों, सरकारी संस्थाओं और सामाजिक […]

शुक्रताल कार्तिक स्नान मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब: हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी, घाटों पर पुलिस बल और गोताखोर तैनात, मेला क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सतर्कता

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के शुक्रताल में कार्तिक स्नान मेले के दौरान गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। सोमवार सुबह से ही शुक्रताल सहित जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। अपराह्न करीब 4 बजे तक कई हजार की संख्या में श्रद्धालु ने गंगा में […]

233 रुपये के विवाद में डेयरी संचालक की पिटाई, VIDEO: क्रेडिट कार्ड से भुगतान काटने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस ने घायल को सीएचसी में कराया भर्ती

मुज़फ़्फ़रनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में महज 233 रुपये के लेनदेन को लेकर सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। चंधेड़ी रोड पर हुए इस विवाद में दबंगों पर डेयरी संचालक के साथ मारपीट करने का आरोप है। मारपीट के दौरान जमकर लात-घूंसे चलने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया […]

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल: बदमाश से बाइक, तमंचा और चोरी के उपकरण बरामद, दर्ज हैं करीब एक दर्जन मुकदमे

मुज़फ़्फ़रनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बागोवाली चौक के पास हुई मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर ताज मोहम्मद पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए भिजवाया। ताज मोहम्मद सिविल लाइन थाने का […]

भारत-नेपाल रिश्तों को पीएम मोदी ने बताया ‘अटूट’, नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के डेवलपमेंट पैकेज का ऐलान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत और नेपाल के बीच संबंधों को ‘अटूट विश्वास’ और आपसी सहयोग पर आधारित बताते हुए नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास के लिए 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के डेवलपमेंट कोऑपरेशन पैकेज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के रिश्ते केवल पड़ोसी देशों […]

ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें: मानहानि केस में दिल्ली कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, 3 दिसंबर को अगली सुनवाई

नई दिल्ली। दिल्ली की साकेत अदालत ने सोमवार को यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। यह कार्रवाई आठ साल पुराने आपराधिक मानहानि मामले में अदालत में पेश न होने के कारण की गई है। मामला ‘भाजपा आईटी सेल पार्ट 2’ शीर्षक वाले एक वीडियो से जुड़ा है, जिसे लेकर विकास सांकृत्यायन […]

मथुरा में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं की कार, 2 बच्चों समेत 4 की मौत,सीएम योगी ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश

मथुरा। मथुरा में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-19) पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मध्य प्रदेश के भिंड जिले से वृंदावन दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। भीषण टक्कर में दो महिलाओं और दो मासूम बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई, […]

संविधान दिवस पर मुज़फ़्फ़रनगर से लखनऊ कूच करेंगे कांग्रेसी: 26 नवंबर को ‘संविधान बचाओ, वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम में शामिल होंगे जिले के नेता और कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष बोले- संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए आगे आएं लोग

मुज़फ़्फ़रनगर। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले कांग्रेस के ‘संविधान बचाओ, वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम में मुज़फ़्फ़रनगर से भी बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतपाल कटारिया ने मीडिया से बातचीत कर इसकी जानकारी दी। […]

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं फरियादें, कक्षा-8 के प्रिंस को क्रिकेट कोचिंग दिलाने का दिया भरोसा; बोले- पढ़ाई के साथ खेल पर भी दो ध्यान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री का संवेदनशील और आत्मीय अंदाज भी देखने को मिला। गोंडा से क्रिकेटर बनने का सपना लेकर पहुंचे कक्षा-8 के छात्र […]