Home » Blog » तूफान ‘मेलिसा’ ने मचाई तबाही: कैटेगरी-5 का कहर, जमैका में 3 मौतें, कटरीना-मारिया से भी भयानक

तूफान ‘मेलिसा’ ने मचाई तबाही: कैटेगरी-5 का कहर, जमैका में 3 मौतें, कटरीना-मारिया से भी भयानक

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली.  कैरेबियन क्षेत्र में तूफान ‘मेलिसा’ ने रिकॉर्ड तोड़ तीव्रता के साथ जमैका को निशाना बनाया है। यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर (NHC) के अनुसार, यह 2025 का सबसे शक्तिशाली तूफान है, जो 2005 के कटरीना और 2017 के मारिया से भी अधिक विनाशकारी साबित हो सकता है।

बिहार चुनाव: प्रशांत किशोर को EC का नोटिस, दो राज्यों में वोटर आईडी पर 3 दिन में स्पष्टीकरण मांगा

75 मील प्रति घंटे (लगभग 282 किमी/घंटा) की रफ्तार से चल रहा यह कैटेगरी-5 तूफान जमैका के दक्षिणी तट पर मंगलवार सुबह लैंडफॉल कर चुका है, जिससे भारी बाढ़, भूस्खलन और बिजली-पानी की कटौती का संकट पैदा हो गया है।

जमैका के स्वास्थ्य मंत्री क्रिस्टोफर टुफ्टन ने बताया कि तूफान की तैयारी के दौरान ही तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जो पेड़ काटते समय दुर्घटनाग्रस्त हुए। किंग्स्टन में 52,000 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली कट गई, और 881 आश्रय स्थल खोले गए हैं।

प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने चेतावनी दी कि “विनाशकारी परिणाम” होंगे, और सभी से घरों में रहने की अपील की। NHC के निदेशक माइकल ब्रेनन ने कहा कि आंख के आसपास “पूर्ण संरचनात्मक विफलता” संभव है, और पूर्वी जमैका में 30 इंच तक बारिश हो सकती है।

तुर्की के बालिकेसिर में 6.1 तीव्रता का भूकंप: 22 घायल, इमारतें ढहीं, इस्तांबुल तक महसूस हुए झटके

2025 का यह तीसरा कैटेगरी-5 तूफान है (एरिन और हम्बर्टो के बाद), जो जलवायु परिवर्तन से जुड़ा माना जा रहा है। मेलिसा ने हैती और डोमिनिकन रिपब्लिक में 4 मौतें कीं, और क्यूबा व बहामास की ओर बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी दी, “छत पर चढ़ना या पेड़ काटना जानलेवा हो सकता है। अस्पताल खुले हैं, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र बंद।”

ALSO READ THIS :  कामचटका में 8.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की लहरों ने मचाई तबाही

ADVT_WhatsAPP_The X India_Web

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें