Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » ‘घटती जनसंख्या और बढ़ता नशा समाज को ले डूबेगा’, देश खाप के नए चौधरी संजीव तोमर की चेतावनी, राकेश टिकैत से मुलाकात में दहेज और भ्रूण हत्या पर भी हुई चर्चा

‘घटती जनसंख्या और बढ़ता नशा समाज को ले डूबेगा’, देश खाप के नए चौधरी संजीव तोमर की चेतावनी, राकेश टिकैत से मुलाकात में दहेज और भ्रूण हत्या पर भी हुई चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। देश खाप (तोमर) के नवनियुक्त चौधरी संजीव तोमर ने गुरुवार को किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच नशाखोरी, घटती जनसंख्या, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या और अन्य सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई। संजीव तोमर ने कहा कि घटती जनसंख्या और बढ़ता नशा समाज को ले डूबेगा। समाज को बचाने के लिए इन मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है।

देश खाप के पूर्व चौधरी सुरेंद्र सिंह का पिछले दिनों बीमारी के चलते निधन हो गया था। इसके बाद सामाजिक परंपरा के अनुसार उनके ज्येष्ठ पुत्र संजीव तोमर को पगड़ी पहनाकर देश खाप का नया चौधरी नियुक्त किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वह पहली बार मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचे। संजीव तोमर, चौधरी राकेश टिकैत की बहन के बेटे भी हैं। मुलाकात के दौरान राकेश टिकैत ने प्रतिनिधिमंडल का शॉल भेंट कर स्वागत किया।

राकेश टिकैत ने कहा कि खापों में नए चौधरी की नियुक्ति के बाद उनका स्वागत करना सामाजिक परंपरा है। उन्होंने कहा कि सभी खाप चौधरियों को अपने-अपने क्षेत्र में नशा मुक्ति, भ्रूण हत्या रोकने और पौधरोपण जैसे मुद्दों पर काम करना चाहिए। खापों को सामाजिक सुधार की जिम्मेदारी निभानी होगी, ताकि ये परंपराएं आगे भी चलती रहें।

संजीव तोमर ने कहा कि बड़ी खाप की जिम्मेदारी मिलने के साथ उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि यदि उनकी मुहिम से एक बच्चा भी नशे से बच जाता है तो वे इसे अपनी सफलता मानेंगे।

उन्होंने घटती जनसंख्या और कन्या भ्रूण हत्या पर चिंता जताते हुए कहा कि वर्ष 2005 से 2010 के बीच कन्या भ्रूण हत्या के मामले अधिक हुए, जिसका असर अब लड़कियों और लड़कों के अनुपात तथा विवाह संबंधों पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने दहेज प्रथा, देर से शादियां और पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर भी सामाजिक स्तर पर संवाद की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि खाप चौधरियों को समाज में मौजूद कमियों को दूर करने के लिए आगे आना चाहिए।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में दो कंधे… एक कांवड़... और एक आस्था: पति-पत्नी ने साथ उठाई कांवड़, कदम-कदम पर निभाया जीवनसाथी का वचन
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें