Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मंसूरपुर में 15.48 लाख की जमीन डील में बड़ा खेल: जमीन बेची… पैसे लिए… फिर उसी जमीन को दोबारा बेच दिया? हाथों में पोस्टर लेकर परिवार के साथ SSP ऑफिस पहुंचा पीड़ित

मंसूरपुर में 15.48 लाख की जमीन डील में बड़ा खेल: जमीन बेची… पैसे लिए… फिर उसी जमीन को दोबारा बेच दिया? हाथों में पोस्टर लेकर परिवार के साथ SSP ऑफिस पहुंचा पीड़ित

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान में जमीन के सौदे को लेकर कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि करीब 15 लाख 48 हजार रुपये में जमीन का सौदा करने के बाद आरोपियों ने जमीन का बैनामा कराने के बावजूद कथित तौर पर उसी जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। पीड़ित का आरोप है कि मामले की थाना पुलिस और सीओ स्तर से जांच भी हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कार्रवाई न होने से परेशान पीड़ित खालिद शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पूरे परिवार समेत हाथों में स्लोगन लिखें पोस्टर के साथ SSP कार्यालय पहुंचा और एसएसपी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की। पीड़ित ने जमीन की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और उसका पैसा अथवा जमीन वापस दिलाने की मांग की है।

शिकायतकर्ता खालिद पुत्र चांदू निवासी गांव पुरबालियान के अनुसार, वर्ष 2022 में उसने गांव के कुछ लोगों से कृषि भूमि का सौदा किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जमीन का सौदा 15 लाख 48 हजार रुपये में तय हुआ था। उसने करीब 9 लाख 98 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से और 5 लाख 50 हजार रुपये नकद आरोपियों को दिए थे।

शिकायतकर्ता के अनुसार चक नंबर 1380 की करीब तीन बीघा कृषि भूमि का बैनामा एक फरवरी 2022 को उसकी भाभी सकीला पत्नी महबूब के नाम कराया गया था। बाकी तय जमीन का बैनामा उसके नाम होना था, लेकिन इसके बाद आरोपी जमीन का बैनामा करने में टालमटोल करने लगे।

पीड़ित का आरोप है कि जिस जमीन का बैनामा उसकी भाभी सकीला के नाम कराया गया था, उसी जमीन को बाद में कथित तौर पर फर्जीवाड़ा कर किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि प्रकरण में शामिल इरफान कथित फर्जीवाड़े के बाद दुबई चला गया है।

ALSO READ THIS :  GST अधिकारी की खुली रिश्वतखोरी की पोल, ₹50 लाख ना देने पर Raid मारने की धमकी पर हंगामा

पीड़ित का कहना है कि उसने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस और अधिकारियों से की थी। थाना स्तर और सीओ खतौली द्वारा मामले की जांच किए जाने का भी दावा किया गया, लेकिन अब तक किसी आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

 

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें