मंसूरपुर में 15.48 लाख की जमीन डील में बड़ा खेल: जमीन बेची… पैसे लिए… फिर उसी जमीन को दोबारा बेच दिया? हाथों में पोस्टर लेकर परिवार के साथ SSP ऑफिस पहुंचा पीड़ित

मुज़फ़्फ़रनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान में जमीन के सौदे को लेकर कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि करीब 15 लाख 48 हजार रुपये में जमीन का सौदा करने के बाद आरोपियों ने जमीन का बैनामा कराने के बावजूद कथित तौर पर उसी जमीन को किसी दूसरे […]

कुमाऊं की पहाड़ी पर विराजती हैं मां दूनागिरी, 500 सीढ़ियां चढ़कर पहुंचते हैं श्रद्धालु; जानें शक्तिपीठ की पौराणिक कथा

अल्मोड़ा। उत्तराखंड की देवभूमि में अनेक ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जिनसे लोगों की आस्था के साथ-साथ पौराणिक कथाएं भी गहराई से जुड़ी हुई हैं। इन्हीं प्रमुख धार्मिक स्थलों में अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र की ऊंची पहाड़ी पर स्थित मां दूनागिरी मंदिर भी शामिल है। प्राकृतिक सुंदरता से घिरे इस मंदिर को श्रद्धालु आस्था और […]

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। इसके साथ ही नौ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की […]

टोल प्लाजा पर फर्जी सॉफ्टवेयर से कथित अवैध वसूली का मामला, मेरठ में ED की छापेमारी से मचा हड़कंप

मेरठ। एनएचएआई के टोल प्लाजा पर कथित तौर पर फर्जी सॉफ्टवेयर के जरिए अवैध वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को मेरठ में भी बड़ी कार्रवाई की। देश के सात राज्यों और दिल्ली-एनसीआर में एक साथ 14 ठिकानों पर की गई छापेमारी के दौरान ED की लखनऊ जोनल […]

बिजनौर में धार्मिक स्थलों पर पुलिस का बड़ा अभियान, बिना अनुमति लगे लाउडस्पीकर उतरवाए; 80 से ज्यादा जगहों पर कार्रवाई

बिजनौर। धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति लगाए गए लाउडस्पीकर और निर्धारित मानक से अधिक आवाज में बजाए जा रहे ध्वनि उपकरणों के खिलाफ बिजनौर पुलिस ने तीन दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले ही दिन पुलिस ने चांदपुर सर्किल क्षेत्र में करीब 80 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए। वहीं धामपुर क्षेत्र में […]

बिजनौर में 30 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरा गुलदार, दहाड़ सुनकर मचा हड़कंप; दो घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला

बिजनौर। पैजनिया-चांदपुर रोड स्थित पोटा धर्मू गांव में गन्ने के खेत के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गुलदार अचानक करीब 30 फीट गहरे सूखे कुएं में जा गिरा। कुएं के भीतर से गुलदार के दहाड़ने की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके […]

वायरल वीडियो ने मचाई खलबली, शाहपुर के तत्कालीन BDO पर गिरी गाज; मनरेगा में कमीशनखोरी के आरोपों की जांच के आदेश

मुजफ्फरनगर। शाहपुर विकासखंड के तत्कालीन खंड विकास अधिकारी परशुराम राम से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में मनरेगा के तहत कराए जाने वाले कार्यों में कथित कमीशनखोरी से जुड़े आरोप लगाए जा रहे हैं। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने इसे […]

मुजफ्फरनगर में MDA का बड़ा बुलडोजर एक्शन, 10 जगह एक साथ चला अभियान; 11 बीघा की अवैध कॉलोनी ध्वस्त, कई दुकानें और व्यवसायिक हॉल सील

मुजफ्फरनगर। जिले में अवैध निर्माण और बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण यानी MDA ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने सुबह करीब आठ बजे से जोन-3, जोन-4 और जोन-5 में एक साथ अभियान चलाते हुए करीब 10 स्थानों पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई की। […]

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला मल्लूपुरा में किराए के मकान में रह रहे एक गरीब परिवार पर सड़क हादसे ने ऐसा कहर बरपाया कि कुछ ही दिनों के भीतर परिवार के तीन सदस्य हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गए। बीमार पिता को दवाई दिलाने के लिए स्कूटी से निकले दो बेटों और उनके […]

जन्माष्टमी पर बन रहे हैं शुभ संयोग, निशीथ काल में होगी लड्डू गोपाल की पूजा, राहुकाल में नए काम से बचें

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है। शुभ कार्य शुरू करने, यात्रा करने, निवेश करने, पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठान करने से पहले पंचांग देखकर तिथि, नक्षत्र, योग और शुभ-अशुभ समय की जानकारी ली जाती है। हिंदू पंचांग सूर्य, चंद्रमा और अन्य खगोलीय पिंडों की स्थिति के आधार पर दिन की […]