₹500 को लेकर चाचा-भतीजे भिड़े, जमकर हुई जूतम-पैजार: मारपीट में युवक के कपड़े तक फटे, पहले गाली-गलौज से शुरू विवाद मारपीट में बदला, वकीलों और लोगों ने बमुश्किल कराया बीच-बचाव

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर कचहरी परिसर में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे महज 500 रुपये के लेनदेन को लेकर रिश्ते के चाचा-भतीजे के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों के बीच काफी देर तक हाथापाई होती रही और लात घूंसे चलते रहे। इस दौरान युवक के कपड़े तक फट गए। मौके पर मौजूद लोगों और वकीलों ने […]
तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत: हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार, तितावी के धोलरा-सिसौली मार्ग पर हुआ हादसा

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के तितावी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बज तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा धोलरा-सिसौली मार्ग पर हुआ। टक्कर के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे […]
सफाई कर्मचारियों के EPF में गड़बड़ी पर सख्त NCSK चेयरमैन: मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचे भगवत प्रसाद मकवाना ने की समीक्षा बैठक; बोले- ‘दोषी मिला तो होगी कार्रवाई’

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचे राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने सफाई कर्मचारियों के हितों से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए EPF में कथित अनियमितता पर सख्त रुख अपनाया। विकास भवन के सभागार में शुक्रवार दोपहर 12 बजे आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि नगर पालिकाओं में ठेके पर काम करने वाले […]
मुजफ्फरनगर में वाल्मीकि समाज की वरिष्ठ नेत्री कुल्लन देवी का निधन, सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर

मुजफ्फरनगर। वाल्मीकि समाज की वरिष्ठ नेत्री और लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय कुल्लन देवी का बीमारी के चलते 17 सितंबर की देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही वाल्मीकि समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। समाज के लोगों, सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों और […]
मुजफ्फरनगर में 22 स्कूलों के 225 शिक्षकों को ट्रेनिंग, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों पर कार्यशाला

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में बेहतर शिक्षण व्यवस्था और बच्चों को प्रभावी तरीके से पढ़ाने के उद्देश्य से 225 शिक्षकों को ट्रेनिंग दी गई। शुक्रवार सुबह 9 बजे रुड़की रोड स्थित पार्टी हॉल में माइनॉरिटी स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले टीचर्स ट्रेनिंग वर्कशॉप आयोजित की गई। इसमें संगठन से जुड़े करीब 22 स्कूलों के शिक्षक शामिल […]
PDA जन पंचायत में प्रजापति समाज ने मांगी राजनीतिक हिस्सेदारी: 2027 को लेकर सपा नेत्री ने साधा संवाद, राकेश प्रजापति बोले- ‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’ के सिद्धांत पर काम करती है सपा

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर की पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के पचेंडा कला स्थित शहीद बच्चन सिंह स्वर्गीय अरुण पहलवान अखाड़ा सेवा समिति में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA जन पंचायत आयोजित की गई। सपा नेत्री डॉ. मोनिका सिंह के नेतृत्व में हुई पंचायत में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में प्रजापति […]
वायरल VIDEO, खबरें और DM के सख्त आदेश भी बेअसर: पुरकाजी में साप्ताहिक बंदी के दिन फिर खुला बाजार, अब कार्रवाई पर उठे सवाल

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के पुरकाजी में साप्ताहिक बंदी को लेकर प्रशासन के सख्त आदेशों के बावजूद हालात बदलते नजर नहीं आ रहे हैं। इस मुद्दे पर पहले भी खबरें सामने आ चुकी हैं और बाजार खुलने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इसके बावजूद गुरुवार की साप्ताहिक बंदी के दिन एक बार […]
मोदी के जन्मदिवस पर मुजफ्फरनगर रोशन, शुकतीर्थ से अहिल्याबाई चौक तक जले 2 लाख से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीये’

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान-2026 के पहले दिन जिलेभर में सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत पहले दिन 7 हजार से अधिक सार्वजनिक, सामुदायिक और अन्य स्थलों पर कार्यक्रम हुए, जिनमें 4 लाख से अधिक परिवारों की सहभागिता […]
मुजफ्फरनगर में चोरी के डीजल का अवैध कारोबार पकड़ा, टैंकर चालक और गोदाम मालिक गिरफ्तार

मंसूरपुर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मंसूरपुर क्षेत्र में चोरी के डीजल की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। हाईवे किनारे एक गोदाम में टैंकर से चोरी कर डीजल उतारकर बेचने की सूचना पर मंसूरपुर पुलिस और आपूर्ति विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से डीजल टैंकर को कब्जे में लेते हुए चालक […]
मुजफ्फरनगर में भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा, शिव चौक पर हुई आरती; जगह-जगह भंडारे और प्रसाद वितरण

मुज़फ़्फ़रनगर। भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस के अवसर पर विश्वकर्मा शोभायात्रा समिति की ओर से शहर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह करीब 9 बजे विश्वकर्मा चौक पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन हुआ। समाज के गणमान्य लोगों ने यज्ञ में आहुति देकर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद शगुन बैंक्वेट हॉल में […]