राह चलती युवती से मांगा नंबर, भीड़ ने पकड़कर धुना: मुजफ्फरनगर में मज़ामत के बाद पुलिस के हवाले किया शौहदा, VIDEO हुआ वायरल

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण विहार में युवती से छेड़छाड़ के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हुआ। युवती का रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगने के आरोप में लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। युवक की पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया […]

मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, शाम 4 बजे से कई रास्ते बंद; महावीर चौक-सर्कुलर रोड से बचने की अपील

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में आज भारतीय किसान यूनियन की प्रस्तावित विशाल मजदूर-किसान महापंचायत को लेकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। GIC मैदान पर होने वाले कार्यक्रम के चलते शाम 4 बजे से शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। पुलिस ने लोगों से महावीर चौक और सर्कुलर रोड की ओर […]

2027 की चुनावी बिसात पर मुज़फ़्फ़रनगर में NDA की कवायद: अमरजीत गुर्जर ने साधे हिंदू संगठन और भाजपा-शिवसेना नेता, समन्वय बैठक में बोले- ‘शिवसेना के सहयोग से फिर प्रचंड बहुमत से बनेगी योगी सरकार’

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। शिवसेना और NDA के उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी अमरजीत गुर्जर ने जिले के हिंदू सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के साथ-साथ शिवसेना और भाजपा नेताओं से मुलाकात कर मंगलवार अपराह्न करीब 4 बजे समन्वय बैठक की। बैठक […]

नेपाल आपदा में मदद को आगे आया मुज़फ़्फ़रनगर: 3.11 लाख नकद सहयोग के साथ राहत सामग्री रवाना, पालिकाध्यक्ष की पहल पर चला ‘नेपाल हेल्पिंग हैंड’ अभियान

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर से नेपाल के आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री भेजी गई। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर चलाए गए ‘नेपाल हेल्पिंग हैंड’ अभियान के तहत जुटाई गई खाद्य सामग्री से भरा वाहन मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे टाउनहाल मैदान से नेपाल के लिए रवाना किया गया। पालिकाध्यक्ष […]

जुमे की नमाज़ पर अलर्ट रहा मुजफ्फरनगर: सहारनपुर मस्जिद प्रकरण के बीच बरती गई सतर्कता, 45 संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस तैनात; ड्रोन से निगरानी, DM-SSP ने खुद संभाली कमान

मुज़फ़्फ़रनगर। सहारनपुर में मस्जिद प्रकरण को लेकर शुक्रवार को मुज़फ़्फ़रनगर में भी जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। शहर के संवेदनशील और मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन कैमरों से निगरानी की, जबकि अधिकारी लगातार फील्ड […]

मुज़फ़्फ़रनगर को मिली बिजली की बड़ी सौगात: सूजडू में ₹78.82 करोड़ से बनेगा नया विद्युत उपकेंद्र, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने CM योगी और ऊर्जा मंत्री का जताया आभार

मुज़फ़्फ़रनगर। शहर और आसपास के बड़े हिस्से की विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुज़फ़्फ़रनगर को बड़ी सौगात मिली है। सूजडू में ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र और संबंधित 132 केवी लाइन का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैंप, साकेत, मालवीय […]

सांसद चंदन चौहान की रोहाना कलां को बड़ी सौगात: आज से दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज, धूमधाम से हुआ स्वागत, लोको पायलट को किया सम्मानित

मुज़फ़्फ़रनगर। सांसद चंदन सिंह चौहान की तरफ से शुक्रवार को रोहाना कलां और आसपास के क्षेत्र के लोगों को लंबे इंतजार के बाद बड़ी रेल सौगात मिली है। दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस का रोहाना कलां रेलवे स्टेशन पर आज से ठहराव शुरू हो गया। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और सांसद चंदन चौहान द्वारा पहली बार ट्रेन के […]

मुजफ्फरनगर में एक हादसा, 5 मौतें और कई अधूरी खुशियां: बेटियों की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे साजिद-इदरीश और दवा दिलाकर मासूम बेटी एवं बहनोई साथ घर जा रहा था फरमान

मुज़फ़्फ़रनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के भैसाना गांव के पास बुधवार शाम हुए भीषण रोडवेज बस हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में बागपत के फरमान, उनकी तीन साल की बेटी सुहाना उर्फ अल्लो, बुढ़ाना निवासी उनके बहनोई मोमीन और शामली के कांधला निवासी चचेरे भाई साजिद एवं इदरीश की मौत हो गई। हादसे […]

मुजफ्फरनगर में विश्वकर्मा शोभायात्रा की अनुमति पर दो गुट आमने-सामने: अपने-अपने नाम से आयोजन की मांग, 17 सितंबर की शोभायात्रा को लेकर विवाद

मुज़फ़्फ़रनगर। भगवान विश्वकर्मा जयंती महोत्सव नजदीक आते ही शोभायात्रा के आयोजन और अनुमति को लेकर विश्वकर्मा समाज में एक बार फिर मतभेद सामने आने लगे हैं। 17 सितंबर को प्रस्तावित भगवान विश्वकर्मा शोभायात्रा की अनुमति को लेकर समाज के दो पक्ष आमने-सामने हैं। एक पक्ष जगदीश पांचाल के नाम से अनुमति दिए जाने की मांग […]

मुजफ्फरनगर में चंदा नहीं देने पर परिवार का हुक्का-पानी बंद! दंपति ने पंचों पर लगाया सामाजिक बहिष्कार किए जाने का आरोप, बोले- बात करने पर ₹500 जुर्माने का तुगलकी फरमान

मुज़फ़्फ़रनगर। छपार थाना क्षेत्र के ग्राम खुड्डा में मंदिर के लिए चंदा नहीं देने को लेकर एक दंपति ने सामाजिक बहिष्कार और उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है। बुधवार को करीब 3 बजे पीड़ित दंपति जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा और DM के नाम प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। पीड़ित मीनाक्षी पत्नी […]