सीएम योगी की कांग्रेस को चेतावनी: अराजकता से बाज आए, वरना बचा-खुचा राजनीतिक अस्तित्व भी गंवा देगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए देश में अराजकता का माहौल बना रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस ने अपना रवैया नहीं बदला और अलोकतांत्रिक तरीकों से अस्थिरता पैदा करने की कोशिश जारी रखी तो […]
लखनऊ में ब्रजेश पाठक के आवास का एएनएम कर्मचारियों ने किया घेराव, समान वेतन और स्थायी नौकरी की मांग

लखनऊ। समान काम के लिए समान वेतन और स्थायी नौकरी की मांग को लेकर एएनएम महिला कर्मचारियों ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वे वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर काम कर रही हैं, लेकिन उन्हें […]
किसानों के खातों में 493 करोड़ रुपये ट्रांसफर, योगी बोले- किसानों का पैसा हजम करने वालों को श्राप ले डूबा

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपदा राहत वितरण को लेकर पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) पर किसानों की सहायता राशि में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों का पैसा हजम करने वालों को उन्हीं का श्राप ले डूबा। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वर्ष 2014 […]
बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास हादसा, कार नाले में पलटी; बुजुर्ग की मौत, 6 घायल

बागपत। उत्तरप्रदेश के बागपत जनपद में खेकड़ा क्षेत्र के बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ जैन मंदिर में दर्शन कर नोएडा लौट रहा एक परिवार रविवार देर शाम हादसे का शिकार हो गया। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गई। हादसे में बुजुर्ग महावीर प्रसाद जैन (75) की मौत हो […]
इलाज की चिंता से मुक्त हुए 10 करोड़ से अधिक प्रदेशवासी: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में हुई प्रगति को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उन्होंने ‘स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश’ की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को पीछे […]
सहारनपुर में 7 साल की मासूम से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप: बहला-फुसलाकर घर ले गया युवक, पुलिस जांच में जुटी

सहारनपुर। कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। घटना के बाद पीड़ित बच्ची ने किसी तरह आरोपी […]
विराट कोहली को संत प्रेमानंद के दरबार में लाने के लिए ₹5 करोड़ देने का दावा, आरोपों के बाद ब्रज में गरमाई संतों की सियासत

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने मंगलवार आरोप लगाया है कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को संत प्रेमानंद महाराज के दरबार में लाने के लिए कथित तौर पर 05 करोड़ रुपये दिए गए थे, जिसके बाद संत प्रेमानंद की प्रसिद्धि देशभर में तेजी से बढ़ी। दिनेश फलाहारी महाराज ने उत्तर प्रदेश […]
मुज़फ़्फ़रनगर में स्कूटी पर खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल: व्यस्त सड़क पर चलती स्कूटी पर घुटनों के बल खड़ा नजर आया युवक, पीछे चल रहे युवकों ने बनाया वीडियो

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में व्यस्त सड़क पर स्कूटी सवार युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवक चलती स्कूटी पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। एक युवक स्कूटी चला रहा है, जबकि उसके पीछे दूसरा युवक घुटनों के बल खड़ा दिखाई दे रहा है। वीडियो मंगलवार […]
मुज़फ़्फ़रनगर में 500 से अधिक दिव्यांगजनों को मिली सहायता: राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने ट्राई साइकिल-कृत्रिम अंग और कान की मशीनें बांटीं, युवाओं को दिए CCC और O-Level प्रमाण पत्र वितरित

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों और अति पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए सहायता एवं लाभ वितरण किया गया। महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के जीआईसी मैदान में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने किया। इस दौरान 500 से अधिक दिव्यांगजनों और पात्र लाभार्थियों को ट्राई साइकिल, […]
मुज़फ़्फ़रनगर में कल जुटेंगे प्रबुद्धजन, सामाजिक समरसता पर होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी: ब्लॉसम इंडिया फाउंडेशन का 10वां आयोजन; ‘सामाजिक समरसता में गोरक्षपीठ की भूमिका’ पर होगी चर्चा

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में सोमवार को सामाजिक समरसता और भाईचारे के संदेश को लेकर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। रविवार अपराह्न 3 बजे प्रसिद्ध उद्योगपति आलोक स्वरूप के निज निवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में ब्लॉसम इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं शिक्षाविद शशि प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ […]