‘शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन’, सोनम वांगचुक के अनशन खत्म होने पर सपा का बयान

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के 26 दिन बाद भूख हड़ताल समाप्त करने के बाद समाजवादी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी की मांगों में कोई बदलाव नहीं आया है। सपा नेताओं का कहना है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक न सरकार से कोई […]

अखिलेश यादव का बड़ा फैसला: सपा मनाएगी ‘संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस’, “संविधान बचेगा तभी आरक्षण बचेगा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि समाजवादी पार्टी 26 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश और देशभर में ‘संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस’ मनाएगी। उन्होंने कहा कि यह दिन सामाजिक न्याय, आरक्षण और संविधान की मूल भावना को समर्पित होगा। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को […]

संभल हिंसा पर सख्त कार्रवाई: दुबई में बैठे शारिक साठा के गुर्गे वारिस पर NSA, अब तक 3 आरोपियों पर लग चुका है कानून

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस के खिलाफ योगी सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लागू कर दिया है। सरकार का यह कदम हिंसा मामले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होने से ठीक पहले उठाया गया है, जिसे पूरे प्रकरण में […]

पेपर लीक विवाद पर विराट कोहली की प्रतिक्रिया, बोले- देश का भविष्य न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही का हकदार

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने छात्रों के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था, पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। कोहली […]

बांदा में दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बचाने पहुंची मां भी झुलसी

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से पिता और पुत्र की मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने पहुंची मां भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची […]

‘डॉक्टरों की सलाह मानें और जल्द स्वस्थ हों’, पीएम मोदी ने सोनम वांगचुक को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से 26 दिनों की भूख हड़ताल समाप्त करने के बाद डॉक्टरों की सलाह का पालन करने और जल्द स्वस्थ होने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक भावनात्मक संदेश साझा करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना […]

सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों से जारी अपना अनशन गुरुवार देर रात समाप्त कर दिया। उन्होंने यह निर्णय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह तथा लेह-लद्दाख की सर्वोच्च समिति के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बातचीत के बाद लिया। अनशन समाप्त करने की जानकारी सोनम वांगचुक ने […]

पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- आज कैबिनेट में होगा सख्त कानून पर फैसला, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं और अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार पेपर लीक के मामलों पर कठोर कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में तैयार किया गया मसौदा शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक […]

दिल्ली का छात्र आंदोलन शांतिपूर्ण, सरकार इसे उग्र बताकर बदनाम कर रही है: राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने दिल्ली में चल रहे छात्र-युवा आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार आंदोलन को बदनाम करने के लिए उसे “उग्र आंदोलन” बताने की कोशिश कर रही है, जबकि धरने पर बैठे युवा पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से अपना […]

मुजफ्फरनगर में छात्रा की मौत मामले में नया मोड़, पिता ने वीडियो जारी कर कार्रवाई से किया इनकार

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव पचेंडा कला में चौथी कक्षा की छात्रा की मौत के मामले में अब बड़ा मोड़ आ गया है। जिस मामले में मृतक छात्रा के पिता ने पहले स्कूल के शिक्षक और शिक्षिका पर बेटी को चोरी के आरोप में पूरी कक्षा के सामने अपमानित करने और प्रताड़ित करने […]