मुज़फ़्फ़रनगर में अवैध निर्माण पर चला MDA का बुलडोजर: 8 हजार वर्गमीटर में हुआ निर्माण ध्वस्त, मखियाली में बिना मानचित्र स्वीकृति निर्माण पर कार्रवाई

मुज़फ़्फ़रनगर। MDA ने अवैध निर्माण और बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार सुबह करीब 9 बजे जोन-2 और जोन-3 में ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई की। इस दौरान मखियाली में करीब 8 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया, जबकि आदर्श कॉलोनी […]

‘अगर घर गिर गया तो जिम्मेदार कौन होगा?’: रहमानिया कॉलोनी में घरों तक पहुंचा बारिश का पानी, कैमरे के सामने रो पड़ीं महिलाएं

मुज़फ़्फ़रनगर। बारिश के बाद शहर की रहमानिया कॉलोनी में जलभराव की समस्या ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहाबुद्दीनपुर रोड स्थित कॉलोनी में हालात ऐसे हैं कि बारिश का पानी अब केवल गलियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कई घरों के अंदर तक पहुंच गया है। जानकारी होने पर मंगलवार रात करीब 10 […]

मुजफ्फरनगर में दुकानदार पर हॉकी से हमला, CCTV में कैद हुई घटना: कई युवकों के साथ पहुंचे दबंग ने दुकान में घुसकर की पिटाई, VIDEO वायरल

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के खतौली कस्बे में बुढ़ाना रोड पर मंगलवार देर शाम एक दुकानदार पर कथित तौर पर हॉकी से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो […]

मुजफ्फरनगर में गृहक्लेश से नाराज महिला गंदे नाले में कूदी: पुलिस ने बाहर निकाला, अस्पताल में भर्ती कराया

मुज़फ़्फ़रनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर में पारिवारिक विवाद से नाराज एक महिला मंगलवार देर शाम इलाके के धौला पुल से गंदे नाले में कूद गई। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और मंसूरपुर थाना पुलिस आनन–फानन में मौके पर पहुंची। पुलिस ने मसक्कत करके महिला को नाले से बाहर निकाला। तत्काल ही […]

मूसलाधार बारिश से पानी-पानी हुआ पूरा मुजफ्फरनगर शहर: शिव चौक समेत प्रमुख सड़कें बनीं तालाब, कई बाइक बंद, मीनाक्षी चौक से नावल्टी चौक तक भारी जलभराव

मुज़फ्फरनगर। शहर में मंगलवार अपराह्न करीब 4 बजे से 5 बजे तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। तेज बारिश के चलते शहर की प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा असर शिव चौक […]

बागपत में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा अभियान, छह किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त, दुकानदारों को दी सख्त हिदायत

बागपत। जनपद में बाल एवं किशोर श्रम के खिलाफ प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी बागपत के निर्देशन और सहायक श्रम आयुक्त एम.एल. पाल के मार्गदर्शन में मंगलवार को संयुक्त टीम ने बागपत बाजार और आसपास के क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान छह किशोर श्रमिकों को कार्य से […]

मुजफ्फरनगर में ‘डायरिया से डर नहीं’ अभियान को मिला केमिस्ट एसोसिएशन का साथ, बच्चों की जान बचाने को जागरूकता पर जोर

मुजफ्फरनगर। ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम के तहत मंगलवार को स्थानीय एक होटल में पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इण्डिया) व केनव्यू के सहयोग से दवा व्यापारियों (केमिस्ट एसोसिएशन) की अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला की अध्यक्षता मुजफ्फरनगर केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक योगेश मदन ने की। कार्यशाला में यह तय हुआ कि डायरिया […]

मुज़फ़्फ़रनगर में मंगल बाज़ार के दुकानदारों की ‘उम्मीदों पर फिरा पानी’: कांवड़ यात्रा में महीने भर बंद रहा पैठ बाजार, आज दुकानें लगाने पहुंचे तो जलमग्न मिला ग्राउंड

मुज़फ़्फ़रनगर। नुमाइश ग्राउंड में प्रत्येक मंगलवार को लगने वाला साप्ताहिक पैठ बाजार यानी मंगल बाजार मंगलवार को जलभराव के कारण नहीं लग सका। कांवड़ यात्रा के चलते करीब एक महीने तक बाजार बंद रहने के बाद दुकानदारों को उम्मीद थी कि इस मंगलवार से उनका कारोबार दोबारा शुरू होगा, लेकिन मौसम की मार ने उनकी […]

बारिश में बह गई मुजफ़्फ़रनगर के जौली रोड की ‘महरम पट्टी’: फिर उखड़ गई PWD की गड्ढा भराई की ‘रस्म’, फिर उभर आए गड्ढे और भर गया पानी, राहगीरों को भारी परेशानी

मुज़फ़्फ़रनगर। जौली रोड की हालत एक बार फिर खराब होती नजर आ रही है। कांवड़ यात्रा से पहले लोक निर्माण विभाग यानी PWD) की ओर से सड़क के गड्ढों को भरने के लिए की गई मरम्मत बारिश के बाद कुछ ही दिनों में बेअसर होती दिखाई दे रही है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे के […]

मुजफ्फरनगर में कन्या भारती और मातृ भारती की गोष्ठी, संस्कार और नेतृत्व विकास पर हुआ मंथन

मुज़फ़्फ़रनगर। नई मंडी स्थित भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कन्या भारती एवं मातृ भारती की मंगलवार सुबह करीब 11 बजे विशेष गोष्ठियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेरठ संभाग निरीक्षक जगबीर शर्मा ने छात्राओं और माताओं का मार्गदर्शन करते हुए संस्कार, नेतृत्व, संगठन, परिवार प्रबोधन और सामाजिक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश […]