मृत गायों की आत्मा शांति के लिए तुलसी पार्क में हवन: गौ सेवक नीशू बोले- “हिंदू रीति-रिवाज से गौवंश के अंतिम संस्कार के लिए स्थान, नमक और कफन की व्यवस्था हो”

मुज़फ़्फ़रनगर। शिव चौक के निकट तुलसी पार्क परिसर में गौ सेवक नीशू और उनकी टीम की ओर से मृत गायों की आत्मा शांति के लिए विशेष यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया। सुबह करीब 11:30 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौ सेवक और समाजसेवी शामिल हुए। ये कार्यक्रम करीब एक बजे दोपहर […]

“संविधान का चीरहरण” किताब के जरिए जय भगवान अग्रवाल ने उठाए व्यवस्थागत सवाल: बोले- किताब में दस्तावेजों के जरिए रखी गई हैं कई जानकारियां, परिवार की सुरक्षा की भी मांग

मुज़फ़्फ़रनगर। खतौली क्षेत्र के बुआड़ा खुर्द निवासी जय भगवान अग्रवाल ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी नई किताब “संविधान का चीरहरण (व्यवस्था के भीतर का अंधेरा)” के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किताब के माध्यम से उन्होंने व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों को सामने रखने का प्रयास किया है। […]

कैबिनेट मंत्री अनिल ने मंच से जिलाध्यक्ष को पीछे धकेला, VIDEO हुआ वायरल: भाषण के बीच पहुंचे संजय राठी तो अनिल कुमार बोले- “एक मिनट रुक जाओ अध्यक्ष जी… छेड़ो ना… पीछे को हट जाओ”

मुज़फ़्फ़रनगर। नाम था ‘सामाजिक समरसता सम्मेलन’… मंच से संदेश था भाईचारे, संवाद और समन्वय का। लेकिन इसी मंच पर कैमरे में कैद कुछ सेकंड अब पूरे सम्मेलन की चमक-दमक पर भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं। RLD के पचेंडा सम्मेलन का एक VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसमें कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार […]

बिस्किट लेने जा रहे बच्चों पर आवारा कुत्तों का हमला: 4 साल की बच्ची को नोंचा; दो बच्चों ने भागकर बचाई जान, बेहड़ा अस्सा गांव में महिला ने दौड़कर बच्ची छुड़ाया

मुज़फ़्फ़रनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र और जानसठ तहसील के बेहड़ा अस्सा गांव में आवारा कुत्तों के आतंक का मामला सामने आया है। दुकान से बिस्किट लेने जा रहे तीन बच्चों पर कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में 4 साल की दक्षिता सैनी उर्फ चीकू पुत्री विकास सैनन घायल हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दो […]

मुज़फ़्फ़रनगर में गांजा तस्कर से पुलिस की मुठभेड़: पैर में गोली लगने से घायल; 20.5 किलो गांजा और तमंचा बरामद, तितावी में चेकिंग के दौरान हुआ आमना-सामना

मुज़फ़्फ़रनगर। तितावी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और गांजा तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। लखान रोड पर पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार नितिन से पुलिस का आमना-सामना हुआ। पुलिस के मुताबिक खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में […]

मुजफ्फरनगर में युवक की पिटाई का VIDEO वायरल: पहले 3-4 लोगों ने पकड़ा, फिर 15-20 लोग टूट पड़े, सबने मिलकर अकेले को पीटा

मुज़फ़्फ़रनगर। ककरौली थाना क्षेत्र के जटवाड़ा गांव में एक युवक के साथ सामूहिक रूप से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक के साथ कई लोग मारपीट करते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि घटना शनिवार रात करीब 9:30 बजे का है। वायरल वीडियो […]

मुजफ्फरनगर पहुंचे हरीश रावत ने शहीदों को नमन: सफाई के लिए खुद उठाई झाड़ू, महंगाई से लेकर किसान और एथनॉल के मुद्दे पर केंद्र-यूपी सरकार पर साधा निशाना

मुज़फ़्फ़रनगर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचे। उनके पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारेबाजी के साथ स्वागत किया। इसके बाद रावत रामपुर तिराहा स्थित उत्तराखंड आंदोलन के शहीद स्मारक पहुंचे और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उनके दौरे की शुरुआत रामपुर तिराहा से होने […]

मुजफ्फरनगर में जयंत चौधरी की हुंकार! बोले- भेदभाव नहीं, संवाद और समन्वय चाहिए; युवाओं-किसानों से लेकर वेस्ट यूपी के विकास तक उठाए सवाल

मुज़फ़्फ़रनगर। पचेंडा रोड स्थित प्लेटिनम बैंक्वेट हॉल के मैदान में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल की ओर से सामाजिक समरसता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पहुंचे। उनके साथ पार्टी और सरकार से जुड़े कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। सम्मेलन में सामाजिक भाईचारे, सर्वसमाज की भागीदारी […]

मुज़फ़्फ़रनगर में BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का होगा जोरदार स्वागत: मंत्री कपिल देव ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील, पश्चिमी यूपी दौरे के दौरान NH 58 से गुजरेंगे अध्यक्ष

मुज़फ़्फ़रनगर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के 22 सितंबर के पश्चिमी उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर मुज़फ़्फ़रनगर में भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार दोपहर करीब 2 बजे पार्टी की ओर राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा बताया गया है कि नितिन नबीन मेरठ से सहारनपुर जाते समय मुज़फ़्फ़रनगर से […]

मुज़फ़्फ़रनगर में रुई-गद्दे की दुकान में भीषण आग: लोहिया बाजार में अलसुबह 4 बजे पहली मंजिल की दो दुकानों में भड़की आग; कई गैस सिलेंडर भी थे अंदर

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहिया बाजार की सब्जी मंडी इलाके में रविवार अलसुबह भीषण अग्निकांड हो गया। यहां पहली मंजिल पर स्थित रुई-गद्दे और क्रोकरी के सामान की दो दुकानों में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। […]