दलित छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से मिले सीएम योगी, बोले- दोषियों को मिलेगी कठोरतम सजा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मेरठ की दिवंगत दलित छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से गाजियाबाद स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मुलाकात कर घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा […]
मुज़फ़्फ़रनगर में गोकशी मामले में बड़ा फैसला: तीन दोषियों को 10-10 साल की सजा,अदालत बोली- भाईचारा बिगाड़ने वाले अपराधों पर जरूरी है सख्ती

मुज़फ़्फ़रनगर। गोकशी के एक बहुचर्चित मामले में मुज़फ़्फ़रनगर की एडीजे एफटीसी-3 अदालत ने तीन दोषियों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास और प्रत्येक पर 5-5 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने अपने फैसले में यह भी टिप्पणी की कि इस प्रकार के अपराध समाज में सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को […]
मुज़फ़्फ़रनगर में प्रेम विवाह के बाद बढ़ा विवाद, युवती ने SSP से लगाई सुरक्षा की गुहार; मायके पक्ष और पूर्व पति पर धमकाने का आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर। प्रेम विवाह के बाद एक युवती ने अपनी और अपने पति की सुरक्षा को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ़्फ़रनगर से शिकायत की है। युवती का आरोप है कि उसके मायके पक्ष के लोग और पूर्व पति उसके नए वैवाहिक जीवन का विरोध कर रहे हैं तथा लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे […]
गाजियाबाद में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- बम बनवाने वालों को होती थी शिवभक्तों की ‘बम-बम’ से तकलीफ

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद दौरे के दौरान विपक्षी दल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन दलों ने पहले कांवड़ यात्रा, धार्मिक आयोजनों और आस्था से जुड़े कार्यक्रमों पर रोक लगाने का प्रयास किया, उनके मुंह से आज आस्था की बातें हास्यास्पद लगती हैं। […]
गाजियाबाद में सीएम योगी की बैठक: कांवड़ मार्ग पर मांस-शराब की दुकानें रहेंगी बंद, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मेरठ और सहारनपुर मंडल के पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात और जनसुविधाओं […]
गोरक्षा कानून पर अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, बोले- अब वोट उसी को जो देगा गाय संरक्षण की गारंटी

अयोध्या। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने देश में गोरक्षा कानून नहीं बनने को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अब हिंदू समाज को उन राजनीतिक दलों से सवाल करना होगा, जो गाय के नाम पर राजनीति तो करते हैं, लेकिन गोरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाते। शंकराचार्य ने कहा कि गायों की […]
कृष्ण पर टिप्पणी को साजिद रशीदी ने बताया गलत, बोले- धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान से बचना चाहिए

नई दिल्ली। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद साजिद रशीदी ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर मौलाना जरजिस अंसारी की ओर से दिए गए बयान को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म से जुड़ी आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान नहीं दिए जाने चाहिए। मौलाना साजिद रशीदी ने कहा […]
गोरक्षा धर्म युद्ध यात्रा पर बोले बृजभूषण, कहा- आंदोलन के साथ दूध के सही दाम की मांग भी जरूरी

गोंडा। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की गोरक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा को लेकर पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गौ-रक्षा के लिए आंदोलन करना अच्छी पहल है, लेकिन इसके साथ पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य दिलाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जानी चाहिए। […]
शामली से सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर और तकदीर

शामली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली में 581 करोड़ रुपये की लागत वाली 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए दोनों दलों को विकास और विरासत का विरोधी बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2017 […]
नोएडा सीवर हादसे पर मानवाधिकार आयोग सख्त, एनएचआरसी ने प्राधिकरण और पुलिस आयुक्त से मांगी रिपोर्ट

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में सीवर सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए इसे मानवाधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला माना है। एनएचआरसी ने नोएडा प्राधिकरण के अध्यक्ष और गौतमबुद्ध नगर […]